रक्षा मंत्री राजनाथ चिसोती गाँव का दौरा करेंगे
किश्तवाड़, शनिवार, 23 अगस्त 2025। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को प्रदेश के किश्तवाड़ जिले के चिसोती गांव का दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान श्री राजनाथ और श्री सिन्हा त्रासदी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और लापता लोगों की तलाश के लिए चल रहे तलाशी अभियान की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त को चिसोती में बादल फटने से भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ जिससे काफी तबाही हुई। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस घटना में कम से कम 64 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 167 लोगों को बचाया गया है। लापता लोगों की संख्या अब लगभग 40 हो गई है। चिसोती गाँव मचैल माता तीर्थयात्रा मार्ग पर स्थित है। बचाव दल के चुनौतीपूर्ण भूभाग और खराब मौसम के बीच लापता लोगों का पता लगाने के लिए प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
कोलकाता में सीईएससी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
कोलकाता, रविवार, 13 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज ...
-
नियम विहीन दुनिया वैसी ही है जैसे बिना ट्रैफ़िक लाइट वाला चौराहा : चिनफिंग
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ...
-
उत्तर प्रदेश: गोंडा जा रहे सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रास्ते में रोका, समर्थकों ने किया हंगामा
बाराबंकी (उप्र), रविवार, 13 सितंबर 2026। गोंडा जिले में बर्तन कार ...
