अखिलेश यादव ने हलफनामों की जांच को लेकर भाजपा और निर्वाचन अधिकारियों पर कसा तंज
लखनऊ, गुरुवार, 21 अगस्त 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन अधिकारियों पर दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे आरोपों पर ‘आधी-अधूरी और निराधार’ सफाई दे पाये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा द्वारा जमा किए गए 18,000 हलफनामों में से निर्वाचन आयोग केवल 14 पर ही जवाब दे पाया है। यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि सपा द्वारा जमा किए गए 18,000 हलफनामों में से निर्वाचन आयोग केवल 14 पर ही जवाब दे पाया जबकि 17986 का कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा, “निर्वाचन आयोग से लेकर जिलाधिकारी तक और क्षेत्राधिकारी से लेकर लेखपाल तक सब जुगाड़ करने के बाद भी भाजपा-आयोग-जिलाधिकारी की तिकड़ी अब तक हमारे द्वारा दिये गये 18000 ‘एफिडेविट’ में से सिर्फ 14 शपथपत्रों के बारे में ही वो भी ‘आधी-अधूरी-निराधार’ सफाई दे पायी है।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “18000 हलफनामों में से 14 को कम भी कर दें तो भी 17986 का हिसाब बाकी है। यही है हक का गणित। न चलेगी हकमारी, न मतमारी। इस बार पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) सरकार हमारी।” अखिलेश यादव वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में हेराफेरी के आरोप लगा रहे थे जबकि बाराबंकी, जौनपुर और कासगंज के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिले से संबंधित मामलों को निराधार बताया है।
Similar Post
-
हिंदी भारतीयों को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
कोलकाता में सीईएससी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
कोलकाता, रविवार, 13 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज ...
-
नियम विहीन दुनिया वैसी ही है जैसे बिना ट्रैफ़िक लाइट वाला चौराहा : चिनफिंग
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ...
