फिजी के प्रधानमंत्री राबुका रविवार को तीन की यात्रा पर भारत आएंगे
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 अगस्त 2025। फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका आगामी रविवार को भारत की तीन दिन की यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी आएंगी। फिजी के प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। राबुका की प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली भारत यात्रा होगी। वह 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गणमान्य अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। राबुका का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री राबुका द्वारा का भारतीय विश्व मामलों की परिषद में 'शांति का महासागर' विषय पर व्याख्यान देने का भी कार्यक्रम है। फ़िजी के प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और फिजी के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है। यह सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने तथा लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
Similar Post
-
स्पेसएक्स ने स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान लाॅच की
वॉशिंगटन, शनिवार, 23 मई 2026। अमेरीकी उद्योगपति एलन मस्क की अंत ...
-
चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया
बीजिंग, सोमवार, 11 मई 2026। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अं ...
-
तमाम तरह की स्वतंत्रता प्रेस की आजादी पर टिकी हैः एंटोनियो गुटेरेस
न्यूयॉर्क, रविवार, 03 मई 2026। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिय ...
