दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं, यमुना जलस्तर एक-दो दिन में कम हो जाएगा : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि शहर में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और यमुना का जलस्तर एक-दो दिन में कम हो जाएगा। गुप्ता ने यमुना बाजार के आसपास के निचले इलाकों का दौरा किया, जहां पानी घरों में घुस गया है। उन्होंने जलमग्न सड़कों से गुजरते हुए निवासियों से बात की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने उनसे (निवासियों से) स्कूलों में जाने का अनुरोध किया, जहां राहत शिविर लगाए गए और भोजन व चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं है। इसलिए, हमने सौर ऊर्जा से संचालित ‘फ्लडलाइट्स’ की व्यवस्था की है, ताकि रात में कोई समस्या न हो।’’ दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह आठ बजे 205.79 मीटर तक पहुंच गया, जो ‘निकासी’ स्तर 206 मीटर से थोड़ा कम है।
नदी का जलस्तर सोमवार दोपहर को 205.55 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था और तब से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गुप्ता ने कहा, ‘‘पानी आगे की ओर बह रहा है और रुका नहीं है। जलस्तर बढ़ा है, लेकिन एक-दो दिन में कम हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।’’ सोमवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के बाद गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक बाढ़ नहीं आएगी, यह सुरक्षित क्षेत्र है और किसी भी तरह का जलभराव बाढ़ के मैदानों तक ही सीमित रहेगा।
Similar Post
-
बंगाल में कोविड के दौरान पीएम केयर्स के तहत लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्र बंद, वेंटिलेटर भी बेकार: कैग
कोलकाता, रविवार, 26 जुलाई 2026। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (क ...
-
दक्षिण दिल्ली में झगड़े के दौरान कथित हमले में फेरीवाले की मौत, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 26 जुलाई 2026। दक्षिण दिल्ली के एम्स मेट्रो स ...
-
नीट आंदोलन की सफलता में युवाओं और विपक्ष की एकजुटता की अहम भूमिका : मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री क ...
