असम में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके
गुवाहाटी, सोमवार, 18 अगस्त 2025। असम के नागांव में सोमवार को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह सातवीं बार है जब इस माह राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जबकि जिले में तीसरी बार भूकंप के झटके आए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर आया और यह 35 किलोमीटर की गहराई पर था। अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके नागांव और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। यह इस महीने नागांव केंद्रित भूकंप की तीसरी घटना थी। इससे पहले सात अगस्त को 3.8 तीव्रता का और अगले दिन 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस महीने राज्य में भूकंप की कुल सात घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 से 4.3 के बीच रही। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
