नासिक में ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 14 अन्य घायल
नासिक, सोमवार, 18 अगस्त 2025। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रविवार देर शाम उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग यहां नंदगांव तालुका के जटेगांव के पास चंदनपुरी शिवर में पिनाकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौट रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब वे वापस लौट रहे थे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली के ब्रेक फेल हो गए। इसके परिणामस्वरूप, चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से नियंत्रण खो दिया और वाहन लगभग 200 फुट गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में छत्रपति संभाजीनगर की दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनकी पहचान कांताबाई नारायण गायके (56) और कमलाबाई श्यामराव जगदाले (60) के रूप में हुई है जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बोलथान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
