अंडमान द्वीप समूह में 'तिरंगा महोत्सव' के लिए 30,000 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज भेजे
पोर्ट ब्लेयर, बुधवार, 13 अगस्त 2025। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में ‘तिरंगा महोत्सव’ के लिए प्रशासन को 30,000 से अधिक तिरंगे भेजे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्य सचिव चंद्र भूषण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हर घर तिरंगा’ उत्सव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि द्वीप समूह का हर घर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज फहराए और देशभक्ति के सामूहिक उत्सव का हिस्सा बने। मैं सभी द्वीपवासियों और पर्यटकों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनें।’’ डाक विभाग के माध्यम से भेजे जा रहे झंडों को द्वीपवासियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घरों में वितरित किया जाएगा।
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, ‘‘अंडमान और निकोबार द्वीप समूह न केवल समुद्र तटों के लिए जाना जाता है, बल्कि एक ‘तीर्थ स्थल’ भी है, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस, विनायक दामोदर सावरकर, बटुकेश्वर दत्त और सचिंद्र नाथ सान्याल (भगत सिंह के मार्गदर्शक) जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों को सेलुलर जेल में कैद किया गया था।’’ प्रशासन ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी को तिरंगा में बदलने का भी आग्रह किया है। हर घर तिरंगा के राष्ट्रव्यापी उत्सव के हिस्से के रूप में, अंडमान और निकोबार प्रशासन के कला और संस्कृति निदेशालय ने भी देशभक्ति विषयों पर सांस्कृतिक प्रदर्शन और एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया है।
Similar Post
-
वीबी-जी राम जी योजना के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए लोकपाल संबंधी दिशानिर्देश जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘ ...
-
दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया
श्रीनगर, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षि ...
-
कोलकाता में कालीघाट मेट्रो स्टेशन के पास भोजनालय में लगी आग
कोलकाता, बुधवार, 19 नवम्बर 2026। दक्षिण कोलकाता में कालीघाट मेट ...
