हमें राष्ट्रीय ध्वज को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाना चाहिए: तिरंगा रैली में उमर ने कहा
श्रीनगर, मंगलवार, 12 अगस्त 2025। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज को और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करना चाहिए और इसकी गरिमा बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए। अब्दुल्ला ने यहां एक तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह जरूरी नहीं है कि हमें किसी काम के लिए बड़ी संख्या में लोगों की जरूरत हो। हम सभी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना केवल आधिकारिक समारोहों तक ही सीमित नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें राष्ट्रीय ध्वज को और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करना चाहिए तथा उन लोगों के पदचिह्नों पर चलना चाहिए जिन्होंने इस ध्वज के सम्मान को बनाए रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।’’ अब्दुल्ला ने कहा कि जब लोग सही काम करना चाहते हैं तो उन्हें अकेले होने पर निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने हा, ‘‘कुछ साल पहले राष्ट्रीय ध्वज केवल सरकारी इमारतों और निर्धारित आधिकारिक समारोहों में ही फहराया जा सकता था लेकिन एक व्यक्ति ने अपने परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार पाने के लिए अदालत का रुख किया। इसके बाद सरकार को कानून बदलना पड़ा और अब हम हर घर पर तिरंगा फहरा सकते हैं।’’
Similar Post
-
बाढ़ से बेहाल बिहार के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव, गुजरात में बारिश पर भी पैकेज : तेजस्वी यादव
पटना, सोमवार, 14 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
-
हिंदी भारतीयों को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
कोलकाता में सीईएससी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
कोलकाता, रविवार, 13 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज ...
