केरल में कांग्रेस की मशाल रैली गुरुवार को
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 12 अगस्त 2025। कांग्रेस की केरल इकाई कथित वोट लूट मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की लड़ाई के समर्थन में आगामी गुरुवार को मशाल रैली निकालेगी। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष सनी जोसेफ ने बताया कि इसके अलावा पार्टी दिल्ली में श्री गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और इंडिया गठबंधन के सांसदों को हिरासत में लिए जाने के मामले में भी मंगलवार को प्रदर्शन करेगी। राज्य भर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाले जाएँगे। केपीसीसी प्रमुख ने कहा कि 14 अगस्त का मार्च देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए राहुल गांधी के चल रहे अभियान के साथ एकजुटता का एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन होगा।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
