राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, सोमवार, 11 अगस्त 2025। राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद इस परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि दोपहर के समय जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक कॉल आई जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि सचिवालय स्थित सीएमओ भवन की गहन जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार ने विश्वास मत हासिल किया
पटना, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा के एक दिवसीय विश ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने व्यापार एवं कर विभाग में अनियमितताओं को लेकर तबादलों के आदेश दिए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
भाजपा ने नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश की: तेजस्वी यादव
पटना, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्य ...
