दिल्ली में भारी बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव
नई दिल्ली, शनिवार, 09 अगस्त 2025। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर हिस्सों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई और शनिवार सुबह भी जारी रही। यहां पंचकुइयां मार्ग, मथुरा रोड, शास्त्री भवन, आर के पुरम, मोती बाग, किदवई नगर आदि स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात धीमा हो गया। आईएमडी ने उत्तरी, पश्चिमी, दक्षिणी, दक्षिण पूर्वी और मध्य दिल्ली जिलों के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
Similar Post
-
बंगाल में कोविड के दौरान पीएम केयर्स के तहत लगाए गए ऑक्सीजन संयंत्र बंद, वेंटिलेटर भी बेकार: कैग
कोलकाता, रविवार, 26 जुलाई 2026। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (क ...
-
दक्षिण दिल्ली में झगड़े के दौरान कथित हमले में फेरीवाले की मौत, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 26 जुलाई 2026। दक्षिण दिल्ली के एम्स मेट्रो स ...
-
नीट आंदोलन की सफलता में युवाओं और विपक्ष की एकजुटता की अहम भूमिका : मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 26 जुलाई 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री क ...
