मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उन्हें तोहफे व मिठाइयां भेंट कीं। सिविल लाइंस स्थित ‘मुख्यमंत्री जनसेवा सदन’ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों की कलाइयों पर राखी बांधी। सराय रोहिल्ला निवासी एक सफाई कर्मचारी रजनी ने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब किसी ने हमारे बारे में सोचा और हमारे साथ त्योहार मनाकर हमें सम्मान दिया। हम इस आदर और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री की आभारी हैं।’’ बृहस्पतिवार को गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया था।
Similar Post
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ...
-
अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने ...
-
लोकसभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में पीएसी सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन न ...
