दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूली छात्रों के साथ मनाया रक्षाबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 07 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया और कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा एवं इसकी प्रगति के लिए काम करना उनकी (मुख्यमंत्री) जिम्मेदारी है। गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन सेवा केंद्र में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस समारोह में भाग लिया और गुप्ता को हाथ से बनी राखियां बांधीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के बंधन का प्रतीक है। फरवरी में मुख्यमंत्री पद संभालने वाली गुप्ता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के रूप में यह मेरा पहला रक्षाबंधन है और मैंने इसे बच्चों के साथ मनाने का फैसला किया है। दिल्ली की रक्षा करना और इसकी प्रगति के लिए काम करना मेरी जिम्मेदारी है।’’ इस साल रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त को मनाया जाएगा।
Similar Post
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ...
-
अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने ...
-
लोकसभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में पीएसी सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन न ...
