मेघालय में कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, दो लोग लापता
शिलांग, सोमवार, 04 अगस्त 2025। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक कार के 70 फुट गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शिलांग-डावकी रोड पर रिंगैन के पास रविवार शाम करीब सात बजे हुई। पुलिस के अनुसार, कार शिलांग से पिनुरस्ला जा रही थी, इस दौरान खतरनाक मोड़ों और कम दृश्यता के कारण चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें संदेह है कि कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। कई घंटों के प्रयास के बाद सिर्फ तीन शव बरामद किए जा सके हैं।’’ उन्होंने बताया कि एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग का शव बरामद हुआ जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर निर्माण कार्य 2023 से जारी है। यहां एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, ‘‘सड़क पर कोई संकेतक नहीं हैं, कोई सुरक्षा रेलिंग नहीं है और सुबह के समय दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है। यह सच में बहुत खतरनाक है।’’
Similar Post
-
बाढ़ से बेहाल बिहार के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव, गुजरात में बारिश पर भी पैकेज : तेजस्वी यादव
पटना, सोमवार, 14 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
-
हिंदी भारतीयों को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
कोलकाता में सीईएससी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
कोलकाता, रविवार, 13 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज ...
