गोवा को मिला आंतरिक पर्यटन अभियान के लिए टीटीएफ में उत्कृष्टता पुरस्कार
पणजी, रविवार, 03 अगस्त 2025। गुजरात में हाल ही में आयोजित ‘यात्रा एवं पर्यटन मेला’ (टीटीएफ) में गोवा को आंतरिक पर्यटन अभियान के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य पर्यटन निदेशक केदार नाइक ने कहा कि गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित टीटीएफ में ‘गोवा बियॉन्ड बीच’ अभियान के लिए गोवा को पुरस्कार प्रदान किया गया। यह आयोजन शनिवार को समाप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि राज्य इस पुरस्कार को पाकर गौरवान्वित है। नाइक ने कहा, ‘‘ ‘गोवा बियॉन्ड बीच’ अभियान अधिक समावेशी, जिम्मेदार और पर्यटन के दौरान अलग-अलग अनुभव कराने के हमारे मिशन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टीटीएफ में गोवा मंडप ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया क्योंकि इसमें कल्याण और आयुर्वेद, आध्यात्मिक पर्यटन, रोमांचक यात्रा, मानसून पर्यटन और समुदाय आधारित ग्रामीण अनुभवों पर केंद्रित विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया था।
Similar Post
-
बाढ़ से बेहाल बिहार के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव, गुजरात में बारिश पर भी पैकेज : तेजस्वी यादव
पटना, सोमवार, 14 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
-
हिंदी भारतीयों को एक सूत्र में बांधने वाली भाषा : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
कोलकाता में सीईएससी डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
कोलकाता, रविवार, 13 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज ...
