मुख्यमंत्री स्टालिन ने सिद्धरमैया को जन्मदिन की बधाई दी
चेन्नई, रविवार, 03 अगस्त 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कर्नाटक के अपने समकक्ष सिद्धरमैया को जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें भाषाई अधिकारों की रक्षा करने वाली एक मजबूत आवाज बताया। सोशल मीडिया पर पोस्ट में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता को कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बधाई दीं। स्टालिन ने कहा, ‘कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को जन्मदिन की बधाई।’ स्टालिन ने कहा, ‘भाषाई अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने में आपकी सशक्त आवाज़ सच्चे संघवाद और समावेशी लोकतंत्र की भावना को दर्शाती है। आज के भारत में इन मूल्यों का अत्यधिक महत्व है और इन्हें बनाए रखने में तमिलनाडु और कर्नाटक के लोग एक साथ खड़े रहेंगे।’
Similar Post
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ...
-
अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने ...
-
लोकसभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में पीएसी सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन न ...
