लेफ्टिनेंट जनरल वी. श्रीहरि ने जीओसी का कार्यभार संभाला
हैदराबाद, शुक्रवार, 01 अगस्त 2025। लेफ्टिनेंट जनरल वी. श्रीहरि, एवीएसएम, एससी, एसएम ने दक्षिण भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) का कार्यभार शुक्रवार को संभाल लिया। सेना की इस इकाई में तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी और लक्षद्वीप भी शामिल हैं। केरल के मलप्पुरम के वंदूर स्थित नादुवथ गाँव के निवासी लेफ्टिनेंट जनरल श्रीहरि सैनिक स्कूल अमरावती नगर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के छात्र रहे हैं। उन्हें 13 जून, 1987 को 16 सिख लाइट इन्फैंट्री में कमीशन मिला था। उन्होंने उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी भारत के साथ-साथ कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी सेवाएं दी हैं। उन्हें 1998 में शौर्य चक्र, 2021 में सेना पदक (विशिष्ट) और 2023 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ कमेटी (2009) और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (2013) से प्रशस्ति पत्र मिला है।
Similar Post
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ...
-
अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने ...
-
लोकसभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में पीएसी सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन न ...
