चार वकीलों ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, गुरुवार, 31 जुलाई 2025। अधिवक्ता गौस मीरा मोहिउद्दीन, चलपति राव सुद्दाला, वाकीति रामकृष्ण रेड्डी और गादी प्रवीण कुमार ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने उच्च न्यायालय में आयोजित एक समारोह में चार नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने 28 जुलाई को चार अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की थी। अतिरिक्त न्यायाधीशों को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किये जाने से पहले दो वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।
Similar Post
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ...
-
अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने ...
-
लोकसभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में पीएसी सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन न ...
