दिल्ली में आज दिनभर बारिश, तीन अगस्त तक जारी रहने का अनुमान
नई दिल्ली, गुरुवार, 31 जुलाई 2025। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह बादल छाए रहे और बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिनभर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया लेकिन अभी तक कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।
बारिश के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। आईएमडी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे तक मध्य दिल्ली के पूसा स्टेशन में 40 मिमी, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 38 मिमी, सफदरजंग में 34 मिमी, नजफगढ़ में 23.5 मिमी, प्रगति मैदान में 22.1 मिमी, केवी नारायण में 20.5 मिमी, लोदी रोड में 18.5 मिमी, केवी जनकपुरी में 18 मिमी और आयानगर में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश का यह दौर तीन अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
