कांग्रेस ने ननों को रिहा करने की मांग करते हुए राजभवन तक मार्च किया
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 30 जुलाई 2025। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रकट करने के लिए बुधवार को यहां राजभवन तक मार्च निकाला। ननों प्रीति मैरी, वंदना फ्रांसिस और सुकमन मंडावी को 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक स्थानीय बजरंग दल पदाधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उन पर नारायणपुर की तीन लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया गया था।
केपीसीसी के प्रमुख सनी जोसेफ और नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन के नेतृत्व में कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नेताओं ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आधिकारिक आवास तक मार्च किया और उनसे इस घटना पर राज्य के कड़े विरोध से केंद्र को अवगत कराने का आग्रह किया। नेताओं ने हाथ में काला बैनर लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए। सतीशन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैथोलिक ननों पर अत्याचार और उनकी गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक हरकत है। नेता प्रतिपक्ष ने ननों की तत्काल रिहाई की मांग की और कहा कि पार्टी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक वे जेल से रिहा नहीं हो जातीं।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
