अलग राज्य की मांग को लेकर पूर्वोत्तर के जनजातीय समूह अगले महीने दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे
शिलांग, बुधवार, 30 जुलाई 2025। असम के कार्बी आंगलोंग, मेघालय के गारो हिल्स और त्रिपुरा के जनजातीय समूह अपने लिए अलग राज्य की मांग को लेकर अगले महीने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इन जनजातीय समूहों के एक प्रमुख संगठन के सदस्यों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। सदस्यों ने बताया कि इन इलाकों के कई जनजातीय संगठनों के कार्यकर्ता ‘नेशनल फेडरेशन फॉर स्टेट्स’ (एनएफएनएस) के बैनर तले जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
यह फैसला एनएफएनएस द्वारा शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद लिया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्रीय समूहों के नेताओं ने असम, मेघालय और त्रिपुरा के जनजातीय बहुल इलाकों को मिलाकर नए राज्यों के गठन की लंबे समय से जारी अपनी मांग को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई। एनएफएनएस के सचिव स्टालिन इंगती ने कहा, ‘‘हमने 20 अगस्त के बाद दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यह कोई नया मुद्दा नहीं है। हम कार्बी आंगलोंग, गारो हिल्स और त्रिपुरा से अलग राज्य बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में तेलंगाना अलग राज्य की मांग पूरी कराने में सफल रहा, जबकि पूर्वोत्तर में जनजातीय समुदायों की अनदेखी की गई।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
