हरिद्वार मंदिर में भगदड़ की घटना व्यवस्था की विफलता: आप
नई दिल्ली, रविवार, 27 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ की घटना को लेकर जवाबदेही तय किए जाने की मांग करते हुए कहा कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता है। पुलिस ने बताया कि मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में रविवार को भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि मंदिर जाने की सीढ़ियां जहां से शुरू होती हैं, वहां करंट की अफवाह से श्रद्धालु घबरा गए, जिसके कारण भगदड़ मच गई। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ की हृदयविदारक घटना से मन व्यथित है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने प्रियजनों को खोया, ईश्वर उन्हें शक्ति दे और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।’’ उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर ऐसी ‘‘भयावह’’ घटनाएं व्यवस्थाओं की लापरवाही को उजागर करती हैं।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता है और इस घटना को लेकर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।’’ ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह घटना ‘‘अत्यंत पीड़ादायक’’ है। सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हरिद्वार के माता मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना बेहद पीड़ादायक है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई लोग घायल हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति दे, उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे और सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।’’
Similar Post
-
नासिक कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को उपयोगी जानकारी, आपातकालीन सहायता देने के लिए नि:शुल्क ऐप विकसित
मुंबई, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र में होने वाले 'नासिक-त् ...
-
बिहार के मुख्यमंत्री 'ओछी राजनीति' कर रहे हैं : तेजस्वी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी ...
-
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा ‘डीम्ड क्लीयरेंस’ : सम्राट चौधरी
पटना, मंगलवार, 09 जून 2026। बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और औद् ...
