जम्मू रेलवे मंडल को मिली अपनी पहली ‘डायरेक्ट अनलॉकिंग’ प्रणाली
जम्मू, रविवार, 27 जुलाई 2025। उत्तरी रेलवे के दीनानगर रेलवे स्टेशन पर जम्मू मंडल की पहली ‘डायरेक्ट अनलॉकिंग’ प्रणाली स्थापित की गई है, इस कदम से रेलवे परिचालन में दक्षता और सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू, विवेक कुमार ने बताया कि शनिवार को स्थापित यह प्रणाली रेलवे ‘सिग्नलिंग’ और ‘पॉइंट मशीनरी’ को सीधे नियंत्रित करती है, जिससे मानवीय भूल का जोखिम कम होता है। उन्होंने बताया कि ‘डायरेक्ट अनलॉकिंग’ प्रणाली ट्रेनों के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करता है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम कम होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रणाली ट्रेनों की आवाजाही को भी सुव्यवस्थित करती है और ट्रेन संचालन की दक्षता में सुधार करती है।
कुमार ने कहा, ‘‘हमें दीनापुर रेलवे स्टेशन पर इस प्रणाली को शुरू करने पर गर्व है। यह रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रणाली से न केवल सुरक्षा और दक्षता में सुधार होगा, बल्कि यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव भी मिलेगा।’’ अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेलवे अन्य स्टेशनों पर भी इस प्रणाली को लागू करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
Similar Post
-
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
नोएडा, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारती ...
-
आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव
जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशास ...
-
उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ और केदारनाथ में पूजा-अर्चना की
गोपेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज् ...
