कमल हासन सहित चार सांसदों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 जुलाई 2025। प्रख्यात अभिनेता कमल हासन सहित चार नवनिर्वाचित सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उप सभापति हरिवंश ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को शपथ दिलायी। शपथ लेने वाले सदस्यों में एक मक्कल नीधि मय्यम पार्टी और तीन द्रविड मुनेत्र कषगम के हैं । शपथ लेने वाले सदस्यों में श्री हासन के अलावा द्रमुक के सर्वश्री पी विल्सन , एस आर शिवलिंगम और सुश्री राजाथी शामिल हैं। विल्सन उच्च सदन के लिए दोबारा चुने गय हैं । इससे पहले कार्यकाल में वह गुरुवार को ही सेवानिवृत हुए थे। सभी सदस्य उच्च सदन में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करेंगे और सभी ने तमिल भाषा में शपथ ली।
Similar Post
-
नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा'
जोरहाट, सोमवार, 14 सितंबर 2026। असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने ...
-
ब्रिक्स 2026 की सफलता भारत की वैश्विक कूटनीतिक ताकत का प्रमाण : एस जयशंकर
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्र ...
-
बाढ़ से बेहाल बिहार के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव, गुजरात में बारिश पर भी पैकेज : तेजस्वी यादव
पटना, सोमवार, 14 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
