महावतार नरसिम्हा का नया प्रोमो रिलीज, कल से थियेटर्स में
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स की फिल्म महावतार नरसिम्हा का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने जब महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की घोषणा की, तो हर कोई हैरान रह गया। फिल्म का ट्रेलर आते ही उत्साह और भी बढ़ गया। अब जब फिल्म इस हफ्ते रिलीज़ होने जा रही है, तो मेकर्स ने दर्शकों को एक ज़बरदस्त और विजुअली शानदार गाने फेथ विल रॉर से सरप्राइज़ कर दिया है। फेथ विल रॉर गाने को सैम सीएस ने कंपोज़, अरेंज और प्रोग्राम किया है, जबकि इसे आवाज़ दी बी प्राक ने दी है। महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में कल जुलाई को रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
