सैयारा का जबरदस्त क्रेज
- 150 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म
यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिका है। फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। अहान और अनीता की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। ‘सैयारा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सैयारा ने पहले दिन भारतीय बाजार में 21 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़, तीसरे दिन 37.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पांचवे दिन 25 करोड़ का कारोबार किया। अब छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म सैयारा ने छठे दिन 21 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म सैयारा ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
