बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का विकल्प खुला है : तेजस्वी यादव
पटना, गुरुवार, 24 जुलाई 2025। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पैदा विवाद के मद्देनजर उनकी पार्टी के पास आगामी चुनाव का बहिष्कार करने का ‘‘विकल्प खुला’’ है। विपक्ष के नेता ने मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस कवायद के समर्थन में इसलिए आया है, क्योंकि निर्वाचन आयोग सरकार के ‘‘राजनीतिक हथकंडे’’ के रूप में काम कर रहा है।
Similar Post
-
नौगांव लोकसभा उपचुनाव को लेकर गौरव गोगोई बोले- 'डर की राजनीति बनाम जनता के साहस की परीक्षा'
जोरहाट, सोमवार, 14 सितंबर 2026। असम के नौगांव लोकसभा सीट पर होने ...
-
ब्रिक्स 2026 की सफलता भारत की वैश्विक कूटनीतिक ताकत का प्रमाण : एस जयशंकर
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्र ...
-
बाढ़ से बेहाल बिहार के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव, गुजरात में बारिश पर भी पैकेज : तेजस्वी यादव
पटना, सोमवार, 14 सितंबर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्र ...
