मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक
गोरखपुर (उप्र), बुधवार, 23 जुलाई 2025। सावन शिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री ने महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा आदि पूजन सामग्री अर्पित कर जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों का पाठ कर रुद्राभिषेक कराया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
Similar Post
-
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ...
-
अब लड़ाई देश के वोटरों और ‘चीटरों’ के बीच है : तेजस्वी यादव
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के ने ...
-
लोकसभा अध्यक्ष तिरुवनंतपुरम में पीएसी सभापतियों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली, रविवार , 01 नवम्बर 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीन न ...
