न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने त्रिपुरा के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
अगरतला, मंगलवार, 22 जुलाई 2025। न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने मंगलवार को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने राजभवन के 'दरबार हॉल' में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी उपस्थित थे। न्यायमूर्ति राव ने त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह का स्थान लिया है, जिन्हें त्रिपुरा से स्थानांतरित कर तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
