मुंबई हवाई अड्डे पर 7.32 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद, चार लोग गिरफ्तार
मुंबई, मंगलवार, 22 जुलाई 2025। मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने यहां हवाई अड्डे पर चार यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.32 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा और अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डा आयुक्तालय ने 15 से 20 जुलाई के बीच चलाया। अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे आए एक यात्री को 15 जुलाई को तड़के रोका गया।
उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने उसके ट्रॉली बैग से 610 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले दो दिन में बैंकॉक से आए दो अन्य यात्रियों के पास से 5.25 किलोग्राम और 1.45 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई से रियाद जा रहे एक अन्य यात्री के पास प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट रसायन युक्त कफ सिरप की 99 बोतल मिलीं जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Similar Post
-
बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, आठ गिरफ्तार
बेंगलुरु, बुधवार, 20 मई 2026। बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों म ...
-
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
जम्मू, बुधवार, 20 मई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू ...
-
सेना प्रमुख 30 मई को एनडीए में करेंगे पासिंग आउट परेड का निरीक्षण
मुंबई, बुधवार, 20 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 म ...
