तेलंगाना के मुख्यमंत्री दिल्ली में 24 जुलाई को शीर्ष कांग्रेस नेताओं को जातिगत गणना से अवगत कराएंगे
नई दिल्ली, सोमवार, 21 जुलाई 2025। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी 24 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होंगे जहां वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जातिगत गणना के मुद्दे के साथ-साथ राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए कोटा बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने के मुद्दे पर जानकारी देंगे। तेलंगाना के कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य मल्लू रवि ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रेड्डी राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों के लिए कोटा बढ़ाने में मदद के लिए किए गए जाति आधारित सर्वेक्षण के बारे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी सांसदों को जानकारी देंगे। रवि ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री 24 जुलाई को दिल्ली में विपक्ष के दोनों नेताओं को पिछड़े वर्गों के लिए कोटा बढ़ाने के बारे में जानकारी देंगे। बाद में मुख्यमंत्री सभी कांग्रेस सांसदों को इस मुद्दे पर जानकारी देंगे।’’
हाल ही में, राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण का अध्ययन करने के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा गठित स्वतंत्र विशेषज्ञ कार्य समूह (आईईडब्ल्यूजी) ने अपने निष्कर्षों पर एक व्यापक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी है। सर्वेक्षण के निष्कर्ष विधानसभा में पेश किए जाने के बाद सरकार ने इस वर्ष 12 मार्च को उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुदर्शन रेड्डी की अध्यक्षता में 11 प्रतिष्ठित सदस्यों की एक उच्च-स्तरीय स्वतंत्र समिति नियुक्त की थी, ताकि आंकड़ों और उसके निष्कर्षों का स्वतंत्र सत्यापन, विश्लेषण और व्यापक अध्ययन किया जा सके। राज्य सरकार के अनुसार, दो चरणों में आयोजित जाति आधारित सर्वेक्षण में 1,03,889 से अधिक गणकों और पर्यवेक्षक को लगाया गया था।
Similar Post
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
-
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर् ...
