यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, 19 घायल
मथुरा (उप्र), शनिवार, 19 जुलाई 2025। यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव पुलिस थाना अंतर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी शनिवार को पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, “पहली घटना शनिवार को तड़के तीन बजे उस समय हुई जब आगरा जा रही एक मिनी बस संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से एक भारी वाहन से टकरा गई जिससे घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं जिनमें धर्मवीर (55), उनका बेटा रोहित (20) और छोटा बेटा आर्यन (16) आगरा के हरलालपुर गांव के निवासी हैं। अन्य मृतकों की शिनाख्त दलवीर उर्फ फुल्ले (26) और उसका भाई पार्थ सिंह (22) निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश) एवं दुष्यंत (22) निवासी अमेठी के रूप में की गई है। श्लोक कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में सोनी (55) और पायल (18) गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायलों को आगरा में कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पुलिस को शवों को वाहन से बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना सुबह करीब चार बजे घटी जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई। “इस दुर्घटना में घायल 17 लोगों में से आठ लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ अन्य को आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।” उन्होंने कहा कि आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी।
Similar Post
-
मजबूत और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में उभरा भारत: राजनाथ सिंह
लखनऊ, शुक्रवार, 05 जून 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रव ...
-
'इंडिया' में कोई विभाजन नहीं, टीवीके गठबंधन का 'वैकल्पिक मित्र' : संजय राउत
मुंबई, शुक्रवार, 05 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने व ...
-
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी पीआरएलआईएस के कार्यो का निरीक्षण करेंगे
हैदराबाद, शुक्रवार, 05 जून 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेव ...
