गुजरात: मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2025। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय और गांधीनगर स्थित राज्य सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी जांच में अफवाह निकली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर की गहन तलाशी ली गयी थी, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस उपाधीक्षक दिव्यप्रकाश गोहिल ने बताया कि राज्य सरकार के एक अधिकारी को 17 जुलाई को एक ईमेल मिला था।
उन्होंने बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने राज्य की राजधानी स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया, “गांधीनगर पुलिस, मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा के साथ मिलकर उसी दिन हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते व अन्य एजेंसियों की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गयी।” उन्होंने बताया कि धमकी अफवाह साबित हुई क्योंकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारी ने बताया, “भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।” हाल ही में कुछ विद्यालयों, अधीनस्थ न्यायालयों और गुजरात उच्च न्यायालय को भी ऐसी धमकियां मिली थीं। ये सभी धमकियां अफवाह निकलीं।
Similar Post
-
अगर सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएं, तो भी युवा तरीके ढूंढ लेंगे : केजरीवाल
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
भविष्य के युद्ध किसी एक सैन्य बल के दम पर नहीं लड़े जा सकते: एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह
करवार (कर्नाटक), बुधवार, 22 जुलाई 2026। एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह न ...
-
केंद्र को नीट पर लोगों और छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
चेन्नई, बुधवार, 22 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसे ...
