अरुणाचल प्रदेश : सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियार, गोला-बारूद का जखीरा
इटानगर, शुक्रवार, 18 जुलाई 2025। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि ‘स्पीयर कोर’ के नेतृत्व वाली असम राइफल्स ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया और मियाओ-विजयनगर क्षेत्र में छह हथियार और गोला-बारूद जब्त किए। अभियान के दौरान विशेष टीमों, विशिष्ट तकनीकी उपकरणों और खोजी (ट्रैकर) कुत्तों को तैनात किया गया था। अधिकारी ने बताया कि जब्त हथियारों के स्त्रोत और मकसद का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
