रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच जबरदस्त टक्कर
बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। समय के साथ फिल्म को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है कि फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
कहा जा रहा है कि लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के किरदारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होगी। इस सीन को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक बताया जा रहा है। इस सीन की तैयारी शुरू हो चुकी है।इसे एक भव्य और गुप्त जगह पर शूट किया जाएगा। पहली चर्चा यह है कि इस सीन को एक बड़े सिनेमाई इवेंट की तरह तैयार किया जा रहा है। फिल्म लव एंड वॉर 20 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
