गोपी पुथरन की फैन हुईं वाणी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि निर्देशक गोपी पुथरन के साथ वेबसीरीज मंडला मर्डर्स काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा है। नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल-क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज मंडला मर्डर्स का प्रीमियर 25 जुलाई को होने जा रहा है। यह सीरीज़ न केवल अपनी अनूठी शैली के लिए चर्चा में है, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि इसके साथ वाणी कपूर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। यह शो वाणी के लिए इसलिए भी बेहद खास है, क्योंकि इसमें वह पहली बार प्रसिद्ध निर्देशक गोपी पुथरन के साथ काम कर रही हैं। वाणी कपूर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि गोपी सर के साथ मंडला मर्डर्स में काम करना एक मास्टर क्लास जैसा है।
वह जिस तरह से यथार्थवाद और मनोवैज्ञानिक गहराई को एक साथ पिरोते हैं, वह हर दृश्य को एक बहुपरतीय अनुभव बना देता है। उनके साथ काम करना सिर्फ प्रेरणादायक नहीं बल्कि एक ऐसी यात्रा है जो क्राइम थ्रिलर की परिभाषा ही बदल देती है। वाणी कपूर ने कहा कि गोपी सर की सबसे खास बात है उनकी प्रामाणिकता के प्रति प्रतिबद्धता। वह हर कलाकार से यह अपेक्षा करते हैं कि वह अपने किरदार की अदृश्य परतों को तलाशे। यह प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा संतोषजनक। उनके साथ यह रचनात्मक यात्रा मेरे लिए एक सौभाग्य है और व्यक्तिगत रूप से बेहद परिवर्तनकारी रही है। मंडला मर्डर्स में वाणी कपूर के साथ वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, और श्रिया पिलगांवकर जैसे दमदार कलाकार भी हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
