दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली
नई दिल्ली, सोमवार, 14 जुलाई 2025। राष्ट्रीय राजधानी में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो स्कूल और एक ‘नेवी चिल्ड्रन स्कूल’ को सोमवार सुबह मिली बम से उड़ाने की धमकी को गहन जांच के बाद अधिकारियों ने ‘‘अफवाह’’ घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) विद्यालयों और चाणक्यपुरी स्थित ‘नेवी चिल्ड्रन स्कूल’ को धमकी भरे ईमेल मिले। बाद में अधिकारियों ने स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के उपरांत धमकी को अफवाह घोषित कर दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि दोनों स्कूलों में दमकल की एक-एक गाड़ी भेजी गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विभाग सहित कई एजेंसियों द्वारा गहन जांच के बाद इसे (धमकी) अफवाह घोषित कर दिया गया।’’
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहन जांच की।’’ उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।’’ पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब आठ बजे स्कूल से सूचना मिली। प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया गया।’’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
