कुलगाम में तीन बसों की टक्कर में 10 अमरनाथ यात्री घायल
श्रीनगर, रविवार, 13 जुलाई 2025। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आधार शिविर लौटते समय रविवार को अमरनाथ यात्रियों के काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं, जिससे कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये सभी तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन करने के बाद काफिले में लौट रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बसों के अन्य तीर्थयात्रियों को आरक्षित बसों में ले जाया गया तथा काफिला रवाना हो गया।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
