हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस के खाई में गिरने से 30 से अधिक लोग घायल
बिलासपुर, शुक्रवार, 11 जुलाई 2025। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नम्होल चौक के पास शुक्रवार तड़के एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें सात की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में 36 लोग सवार थे और यह पंजाब के नूरमहल से दरलाघाट वापस जा रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। उसने बताया कि यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि घायलों को तुरंत बिलासपुर स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एम्स का दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना।
Similar Post
-
अगर सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए जाएं, तो भी युवा तरीके ढूंढ लेंगे : केजरीवाल
नई दिल्ली, बुधवार, 22 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
-
भविष्य के युद्ध किसी एक सैन्य बल के दम पर नहीं लड़े जा सकते: एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह
करवार (कर्नाटक), बुधवार, 22 जुलाई 2026। एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह न ...
-
केंद्र को नीट पर लोगों और छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
चेन्नई, बुधवार, 22 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसे ...
