शिवकुमार ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात
नई दिल्ली, बुधवार, 09 जुलाई 2025। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है कि जब ऐसी खबरें हैं कि शिवकुमार सरकार गठन के समय के 'समझौते' के आधार पर खुद को शेष ढाई साल के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। शिवकुमार ने इस मुलाकात का कोई विवरण नहीं दिया और सिर्फ यह कहा, ‘‘मैं उस जगह (प्रियंका के आवास) गया था।’’
मई 2023 में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस ने किसी तरह शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनने के लिए राजी कर लिया था। उस समय ऐसी खबरें थीं कि ‘‘बारी-बारी से मुख्यमंत्री’’ बनने को लेकर एक समझौते पर सहमति बनी है, जिसके तहत शिवकुमार को ढाई साल बाद नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, पार्टी की ओर से इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
