दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नये कैंप कार्यालय में पहली जनसुनवाई की
नई दिल्ली, बुधवार, 09 जुलाई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में पहली जनसुनवाई आयोजित कर लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। यह जनसुनवाई राज निवास मार्ग स्थित उनके नये कैंप कार्यालय में हुई, जिसका उद्घाटन उन्होंने शुक्रवार को किया था। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘‘जनसेवा मेरी सरकार का सर्वोच्च कर्तव्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री जन सेवा सदन हर नागरिक की चिंता, आशा, सुझाव और समाधान का केंद्र बनेगा।’’ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा मुख्यमंत्री गुप्ता को राज निवास मार्ग पर दो बंगले आंवटित किये गए है। उनमें से एक का मुख्यमंत्री के आवास और दूसरे का कार्यालय के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
