'बम बम भोले' के जयकारों के साथ 8605 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का छठा जत्था जम्मू से रवाना
जम्मू, सोमवार, 07 जुलाई 2025। 'बम बम भोले' के जयकारों के साथ श्री अमरनाथ यात्रा के 8605 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था सोमवार सुबह भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 372 वाहनों के बेड़े में जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने कहा, 'आज सुबह 8605 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू आधार शिविर से कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।' उन्होंने कहा कि हल्के मोटर वाहन और भारी मोटर वाहन सहित 372 वाहनों के बेड़े में 5119 तीर्थयात्री पहलगाम और 3486 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को यहां से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
