फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का मोशन पोस्टर हुआ जारी
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर हमेशा ही जबरदस्त चर्चा रहती है। खासकर जब से खबरें आईं कि सलमान एक ऐसी फिल्म कर रहे हैं जो गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, फैंस बेसब्री से इसका पहला लुक देखने का इंतजार कर रहे थे।
पोस्टर में दिखी बड़ी कहानी की छोटी सी झलक
सलमान खान की अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें सलमान के चेहरे पर खून के निशान, बड़ी मूंछें और आंखों में देशभक्ति की चमक दिख रही है। वह तार में लिपटे एक कांटेदार हथियार को पकड़े नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं। सलमान सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं।
पोस्टर से साफ पता चलता है कि फिल्म एक सच्ची लड़ाई की कहानी पर बनी है, जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। सैनिकों ने डंडों, पत्थरों और हाथों से ही संघर्ष किया था। वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी।
क्या हुआ था गलवान में?
15 जून को हुई इस भिड़ंत में दोनों देशों के सैनिकों की जान गई थी। अर्पूव लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। अब बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान को एक बिल्कुल नए अवतार में देखने का जोश अपने चरम पर है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
