न्यूयॉर्क में दिखा ‘रामायण’ का जादू, टाइम्स स्क्वायर पर भव्य झलक
रामायण कोई आम कहानी नहीं, बल्कि 5,000 साल पुरानी एक विरासत है, जिसे दुनियाभर में 2.5 अरब से भी ज्यादा लोग मानते हैं। जब भारत के नौ शहरों में इसकी पहली झलक दिखाई गई तो लोगों में जोश देखने लायक था। और अब यही झलक दुनिया के सबसे मशहूर स्थानों में से एक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में दिखाई गई, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। रामायण की झलक जब मैनहैटन की बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई, तो पूरा इलाका रोशनी और भक्ति के रंग में रंग गया। जैसे-जैसे फिल्म के दमदार सींस स्क्रीन पर चलते गए, वहां मौजूद लोग हैरानी और भावनाओं से भर उठे। चमकते रंगों, शानदार वीएफएक्स और जबरदस्त विज़ुअल्स के साथ रामायण की पहली झलक ने दिखा दिया कि यह अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है।
ऑस्कर जीत चुके संगीतकार हांस ज़िमर और ए.आर. रहमान पहली बार मिलकर एक ऐसा संगीत बना रहे हैं, जो हर किसी के दिल को छू जाएगा और लंबे समय तक याद रहेगा। IMAX के लिए बनाई जा रही रामायण एक ऐसी फिल्म है जो देखने और महसूस करने का शानदार अनुभव देगी, यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक ग्रैंड और दिल से जुड़ी हुई यात्रा है, जो देश-विदेश और समय की सीमाओं को पार कर जाती है।
रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। रामायण को एक शानदार ग्लोबल फिल्म की तरह तैयार किया जा रहा है, जो अपनी कहानी में तो सदियों पुरानी है, लेकिन इसका पैमाना और पेशकश आज के दौर के हिसाब से बिलकुल नया और शानदार है।
इस महाकाव्य रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। दुनियाभर में IMAX पर यह दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी, इसका पहला पेट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
