बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, शनिवार, 05 जुलाई 2025। श्री अमरनाथ यात्रा के 6979 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच शनिवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में भगवती नगर स्थित यात्री निवास से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री 312 वाहनों के बेड़े में जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुए। उन्होंने कहा 'आज सुबह 6979 श्री अमरनाथ यात्रा तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू बेस कैंप से कश्मीर में पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 312 वाहनों के बेड़े में 2753 तीर्थयात्री पहलगाम और 4226 तीर्थयात्री बालटाल के लिए रवाना हुए। इस बेड़े में हल्के वाहन और भारी वाहन शामिल हैं। बुधवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू से यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद से नये जत्थे के रवाना होने के साथ ही अब तक कुल 24,528 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं।
Similar Post
-
हैदराबाद में ‘इंडिया’ के घटक दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर रैली निकाली
हैदराबाद, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। तेलंगाना में कांग्रेस के ने ...
-
भारत ने सऊदी अरब के दो हवाई अड्डों पर हुए हमलों की निंदा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। भारत ने बृहस्पतिवार को सऊद ...
-
कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ का आरोप लगाया
बेंगलुरु, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) क ...
