जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों की तलाश तीसरे दिन भी जारी
जम्मू, शुक्रवार, 04 जुलाई 2025। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त तैनाती की गई है। यह अभियान बुधवार को कुचल-चतरू के घने जंगलों वाले कंजल मांडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया।
पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर देर शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर कुचल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिए चतरू वन क्षेत्र में तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि छिपे हुए इन आतंकवादियों की संख्या दो से तीन हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन और श्वान दस्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
