शाहिद कपूर की फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद की इस फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री हो गई है। विशाल भारद्वाज ने इस फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। विशाल भारद्वाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लिखा कि बेहद खूबसूरत दिशा पाटनी के लिए विशेषरूप से एक खास कैमियो लिखा है। फिल्म के साथ उनको जोडऩे के लिए बेहद उत्साहित हूं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दिशा इस फिल्म में आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
