लुधियाना पश्चिम से विधायक संजीव अरोड़ा पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल
चंडीगढ़, गुरुवार, 03 जुलाई 2025। लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में अरोड़ा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मान, कैबिनेट मंत्री और कई अन्य नेता मौजूद थे। अरोड़ा के शामिल होने के साथ ही मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 17 सदस्य हो गए हैं। अरोड़ा लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराकर विधायक चुने गए थे। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
