पुणे हवाई अड्डे पर एयरलाइन को मिली बम की धमकी झूठी निकली
पुणे (महाराष्ट्र), मंगलवार, 01 जुलाई 2025। पुणे हवाई अड्डे पर एक निजी एयरलाइन के कार्यालय को ईमेल से बम रखा होने की धमकी मिली, जिसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन को रविवार देर रात 1.25 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया था, ‘‘हवाई अड्डे और विमानों के आसपास रखे गए बैग में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण छिपाकर रखे हुए हैं। आपको इमारत को तत्काल खाली करना होगा...लोग मर जाएंगे।’’ विमानतल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन के एक ग्राहक सेवा अधिकारी ने सुबह करीब 6.45 बजे ईमेल पढ़ा और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), बम खोज एवं निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) और स्थानीय पुलिस ने हवाई अड्डा परिसर में और उसके बाहर गहन तलाशी ली। अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। धमकी झूठी निकली।’’उन्होंने बताया कि एयरलाइन के एक कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की साइबर टीम ने ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
