राजेश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव नियुक्त
मुंबई, सोमवार, 30 जून 2025। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) राजेश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। कुमार ने सुजाता सौनिक का स्थान लिया है, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं। सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवाएं) वी राधा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वह अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) के पद पर बने रहेंगे। राजेश कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और बीड जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और धाराशिव एवं जलगांव जिलों के जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं।वह 2020 से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। कुमार 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
